अमित शाह मणिपुर चुनाव में घर-घर जाकर कर रहे प्रचार

by sadmin
Spread the love

इंफाल| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद बुधवार को पूर्वी इंफाल और चुराचांदपुर में घर-घर जाकर प्रचार किया। शाह के अलावा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई. पैटन, कई केंद्रीय मंत्री और नेता भी बुधवार को मणिपुर में प्रचार के लिए निकले।मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान 27 फरवरी और 5 मार्च को होगा।शाह ने ट्वीट किया, “आज, चुराचांदपुर में घर-घर प्रचार के दौरान मणिपुर के लोगों से बातचीत की और उनसे भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देने का आग्रह किया।”पूर्वी इंफाल के भामोन लीकाई में घर-घर जाकर प्रचार करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, “मणिपुर में भाजपा को जबर्दस्त समर्थन और उत्साह।”असम के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री, मणिपुर राज्य भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा देवी, नागालैंड भाजपा अध्यक्ष तेमजेनइम्ना अलोंग, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) अजय जामवाल सहित कई नेता और असम के मंत्री अशोक सिंघल ने बुधवार को भाजपा उम्मीदवार बिस्वजीत सिंह के लिए प्रचार किया।मणिपुर के मंत्री सिंह, जिनके पास पीडब्ल्यूडी सहित छह महत्वपूर्ण विभाग हैं और लगातार तीसरी बार थोंगजू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, ने मीडिया से कहा कि भाजपा इस बार कम से कम 40 सीटें हासिल करेगी।सिंह मणिपुर में भाजपा के पहले विधायक (2015) हैं और उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सहित कई कांग्रेस विधायकों और नेताओं को भाजपा के पाले में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इंफाल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!