हिमाचल में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत, 10 झुलसे

by sadmin
Spread the love

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, 10 से ज्यादा कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई।

हादसे में अब तक छह महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है। फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!