पंजाब के लोग भाजपा गठबंधन को सत्ता में लाने व लूट तंत्र को खत्म करने के लिए तैयार : सिंह

by sadmin
Spread the love

चंडीगढ़ । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है, लोग भाजपा नीत गठबंधन को सत्ता में लाने व लूट तंत्र को खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उनकी यूपी, बिहार दे भैया’ टिप्पणी के लिए भी आड़े हाथों लिया।सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘देश को बांटना’ चाहती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधकर सिंह ने कहा, आप जानते हैं, कि एक दल ने पंजाब को लूटा है। दूसरा जो दावा करता है कि यहां उसकी सरकार बनेगी, उससे पूछिए कि उसने दिल्ली में क्या किया है। अमृतसर, नंगल और मोगा में जनसभाएं करते हुए सिंह ने कहा, ‘पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। लोग लूट तंत्र को नहीं चलने देने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि लोग पंजाब में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!