वीआईपी पार्टी प्रमुख ने कहा, सभी 24 सीटों पर एमएलसी का चुनाव लड़ेगी

by sadmin
Spread the love

पटना । बिहार के सियासी गलियारे से इनदिनों बड़ी खबर आ रही है। दरअसल नीतिश सरकार में पशुपालन मंत्री और एनडीए की सहयोगी वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर अलग राह पकड़ ली है।उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार में हो रहे सभी 24 सीटों पर एमएलसी का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, इसकारण हमें सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। दरअसल एनडीए की दो बड़ी सहयोगी बीजेपी और जदयू के बीच एमएलसी चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा पहले ही हो चुका है,इससे मुकेश सहनी नाराज बताए जा रहे हैं।
बता दें, मुकेश सहनी ने दिल्ली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद एमएलसी चुनाव को लेकर अपनी बात कही है। हालांकि जब मुकेश सहनी से नीतीश कुमार के साथ बातचीत को लेकर सवाल किया गया,तब उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर हमारी मुख्यमंत्री जी से कोई बात नहीं हुई है। वहीं, सहनी ने यूपी में बीजेपी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर कहा कि हम हम किसी का विरोध क्यों करने वाले हैं, हम अपना काम कर रहे हैं।यूपी में अलग लड़ने का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा। सबकी अलग-अलग पार्टी है और अपनी-अपनी विचारधारा है। हम बिहार में गठबंधन में है बाकी जगह हम स्वतंत्र हैं। अति पिछड़ा समाज का बड़ा तबका है पूरे भारत में है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!