केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने किया प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

by sadmin
Spread the love

विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रघुराज माधव राजेंद्रन

रायपुर.भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रघुराज माधव राजेंद्रन ने आज कोरबा जिले के स्याहीमुड़ी स्थित एजुकेशन हब में पहुंचकर प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने प्रयास विद्यालय पहुंचकर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों की जानकारी ली। श्री राजेंद्रन ने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये आकर्षक रंगोली और पोस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रयास स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और सफल होने के लिए प्रोत्सहित किया। श्री राजेंद्रन ने छात्र-छात्राओं से आवासीय विद्यालय में मिलने वाली पढ़ाई की सुविधाओं सहित रहने और खाने-पीने की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त सचिव श्री राजेंद्रन को कक्षा बारहवीं विज्ञान विषय की छात्रा कुमारी दानी निषाद ने अपने हाथों से बनाई हुई श्री राजेन्द्रन की स्कैच भेंट किया।
प्रयास में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने संयुक्त सचिव को बताया कि प्रयास स्कूल में पढ़ने-लिखने, रहने-खाने, सुरक्षा-स्वास्थ्य आदि सभी सुविधाएं शासन द्वारा प्रदान की जा रही है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी विशेष तौर पर तैयारी करवायी जा रही है। सभी विषयों की अच्छे से तैयारी करवाई जाती है। डाउट क्लास के माध्यम से कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझाया जाता है। साथ ही शिक्षकों द्वारा सभी विद्यार्थियों को अच्छे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शगुफ्ता फातिमा ने संयुक्त सचिव को बताया कि वह कॉर्डियोलाजिस्ट बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रयास विद्यालय में रहने-खाने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है। जिससे पढाई के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी होता है।
इस दौरान जिला कलेक्टर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!