केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने 3-डी प्रिंटिंग तकनीक में दिखाई रूचि

by sadmin
Spread the love

सीपेट के निरीक्षण के दौरान किया प्लास्टिक तकनीकों के उत्पादों का अवलोकन
रायपुर.भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रघुराज माधव राजेंद्रन ने आज कोरबा जिले के स्याहीमुड़ी स्थित एजुकेशन हब में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक टैक्नॉलॉजी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां 3-डी प्रिंटिंग तकनीक से बनाई गई सामग्रियों में काफी रूचि ली। संयुक्त सचिव को सीपेट के अधिकारियों ने 3-डी प्रिंटिंग तकनीक से बनाये गए गणेश भगवान की मूर्ति भी भेंट की। सीपेट के अधिकारियों ने उन्हें 3-डी प्रिंटिंग तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संयुक्त सचिव ने स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सीपेट द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्रभारी अधिकारी से ली। श्री राजेंद्रन ने सीपेट के मोल्डिंग वर्कशाप में जाकर प्लास्टिक से बनने वाले बेरिंग कवर के बनने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही प्लास्टिक तकनीकों की ट्रेनिंग ले रहे विद्यार्थियों से बात भी की। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक तकनीकों के कोर्स और रोजगार के संभावनाओं के बारे में भी जानकारी ली।
सीपेट के प्रभारी अधिकारी ने संयुक्त सचिव को सीपेट में संचालित डिप्लोमा कोर्सों और विद्यार्थियों के प्लेसमेंट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संयुक्त सचिव ने सीपेट स्थित प्लास्टिक मोल्डिंग सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न प्लास्टिक तकनीकों से बनाए जा रहे प्लास्टिक के उत्पादों खिलौने, बाल्टी, सोपकेस, पाईप, बॉटल, मोटर साइकिल के मडगार्ड, वाईजर आदि को देखा।
इस दौरान जिला कलेक्टर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!