साउथ के एक्टर प्रदीप केआर ने दुनिया को कहा अलविदा, 61 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

by sadmin
Spread the love

साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रदीप केआर का गुरुवार को 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। केरल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्टर प्रदीप केआर की मौत हुई है। प्रदीप केआर फैंस के बीच कोट्टयम प्रदीप के नाम से मशहूर थे। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप केआर के दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी का नाम माया है। डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, जॉन महेंद्रन समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रदीप ने साल 2001 में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 70 से भी ज्यादा फिल्में की थीं। ‘ओरु वडक्कन सेल्फी’, ‘कुन्जीरामायणम’, ‘वेलकम टू सेंट्रल जेल’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘आदि कप्यरे कूटमणि’ जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में उन्होंने काम किया था।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!