आईपीएल ऑक्शन 2022 नीलामी में चारू शर्मा से हुई बड़ी गलती

by sadmin
Spread the love

आईपीएल ऑक्शन 2022 में ह्यू एडमीड्स को नीलामीकार्ती के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की नीलामी कराने के बाद ही वे बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में चारू शर्मा को बुलाया गया था और उन्होंने बाकी खिलाड़ियों की नीलामी कराई। चारू नीलामी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे और उनसे गलती होने की संभावना बहुत ज्यादा थी। चारू ने खलील अहमद को 5.25 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स को बेच दिया, जबकि इस कीमत पर उन्हें मुंबई की टीम में जाना चाहिए था। चारू की गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारू की गलती के चलते मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है।

भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही थी। मुंबई इंडियंस ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई थी। इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। दिल्ली के किरण कुमार ग्रांधी ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरत उसे नीचे कर लिया। यहीं पर चारू भूल गए कि मुंबई ने खलील पर कितनी बोली लगाई है। यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है। अब उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए, जबकि मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!