प्रियंका गांधी ने ट्रैक्‍टर पर सवार होकर किया पंजाब में रोड शो

by sadmin
Spread the love

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रूपनगर में रोड शो कर रही हैं। वह ट्रैक्‍टर पर सवार होकर रोड शो कर रही हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी भी हैं। इस‍के बाद प्रियंका अमृतसर पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी। वह अमृतसर पूूर्वी सीट से प्रत्‍याशी व पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और आसपास की सीटों के उम्‍मीदवाराें के चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर पहुंच रही हैं। वह ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बटाला रोड एरिया में आएंगी। इस दौरान वह रोड शो कर डोर टू डोर भी चुनाव प्रचार करेंगी।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई जगह लोगों को संबोधित किया। उन्‍हाेंने कहा कि बनावटी पगड़ी पहनकर सरदार नहीं बनते। पंजाब में राज पंजाबी ही करेंगे। कोई नई राजनीति नहीं देगा। न मोदी देंगे न ही केजरीवाल देंगे। राजनीति यहां खड़ी है। प्रियंका गांधी ने रूपनगर के शहीद भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिला रूपनगर की तीनों सीट हम जीत रहे हैं। बरिंदर सिंह ढिल्लो को जीताने की अपील की। चन्नी ने कहा कि आप ढिल्लो को विधायक बना दो, मंत्री मैं बना दूंगा।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!