मैनपुरी के मैदान में आज अमित शाह समेत तीन नेता करेंगे जनसभाएं

by sadmin
Spread the love

अब तक दिग्गज नेताओं ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंक रखी थी। 14 फरवरी को दूसरे चरण के मतदान के बाद अब इन नेताओं को रुख तीसरे चरण की ओर हो गया है। इसी क्रम में आज दिग्गज नेता मैनपुरी के सियासी मैदान में प्रचार करने उतरेंगे।दूसरे चरण के चुनाव के बाद अब मैनपुरी के सियासी संग्राम में दिग्गज नेताओं की एंट्री हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा से इसकी शुरुआत की। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरनाहल और किशनी क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।
सोमवार को भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशनी विधानसभा क्षेत्र के पतारा में जनसभा को संबोधित किया। मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी आ रहे हैं। वह सुबह 11 बजे क्रिश्चियन मैदान में जनसभा करेंगे। दिनभर उनके आगमन को लेकर तैयारियां चलती रहीं। पार्टी पदाधिकारी जहां तैयारियों में जुटे रहे तो वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा के इंतजामों में लगा रहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!