घरेलू टी-20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट लगने के कारण बाहर, कुलदीप यादव को किया टीम में शामिल

by sadmin
Spread the love

वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। टीम में शामिल ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण 3 टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए कुलदीप यादव को मौका दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।सुंदर हैमस्ट्रिंग ने इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए 3 वनडे मैचों की सीरीज से वापसी की थी। इससे पहले वह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। लंबे समय बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए वापसी की। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, पर कोरोना होने की वजह से वह नहीं जा सके थे। उनकी जगह जयंत यादव को शामिल किया गया था।

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल
16 फरवरी- पहला टी-20, कोलकाता
18 फरवरी-दूसरा टी-20, कोलकाता
20 फरवरी-तीसरा टी-20, कोलकाता

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुडा और कुलदीप यादव।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!