उत्तर भारत में 18 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना

by sadmin
Spread the love

उतर भारत में अब लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह और रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उधर, कुछ मैदानी इलाकों में अभी भी सुबह धुंध देखने को मिल रही है।

दिल्ली में फरवरी के अंत में होगी गर्मी की एंट्री

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। यहां भी सर्दी कम और गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो फरवरी के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी दस्तक दे देगी। साफ है कि आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को भी सर्दी से राहत मिलने वाली है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!