अंडरवर्ल्ड के खिलाफ मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई

by sadmin
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज कई जगहों पर छापेमारी की है। अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा मारा गया है। इस दौरान ईडी के अधिकारी दऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के घर तक भी पहुंचे।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक नेता से जुड़े कुछ परिसरों पर भी छापा मारा गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!