लता मंगेशकर जी की अस्थियों को नासिक के बाद मुंबई के समंदर में भी किेया गया विसर्जित

by sadmin
Spread the love

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ दिन पहले लता मंगेशकर जी की अस्थियां नासिक में विसर्जित की गई थीं। अब रविवार को उनके भाई हृदयनाथ, भतीजी रचना और भतीजे आदिनाथ ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया जाकर अरब सागर में भी उनकी अस्थियों को विसर्जित किया। इस दौरान उनकी फैमिली के अन्य मेंबर्स भी वहां मौजूद रहे।

लता मंगेशकर मुंबई से बहुत प्यार करती थीं। इसलिए उनकी फैमिली को लगा कि यह तभी सही होगा, जब उनकी अस्थियों को मुंबई के समंदर में भी विसर्जित किया जाए। आगे बताया गया कि यह उनकी फैमिली ने उसी दिन तय कर लिया था, जिस दिन उनका निधन हुआ था। 10 फरवरी को भारत रत्न लता मंगेशकर की अस्थियों को नासिक की पवित्र गोदावरी नदी में विसर्जित किया गया था। इस दौरान भी उनका पूरा परिवार नासिक में मौजूद था। नासिक जिला प्रशासन ने गोदावरी नदी के तट पर भव्य आयोजन भी किया था। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता दीदी का अंतिम संस्कार हुआ था। नासिक के रामकुंड के अलावा उनकी अस्थियों को हरिद्वार और वाराणसी में भी प्रवाहित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!