95 वर्ष की बुजुर्ग महिला को सभापति प्रमोद दुबे ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

by sadmin
Spread the love

रायपुर.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आगामी २०२३ के विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के निर्देश पर रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी 12 ब्लाकों में युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ रहे हैं।शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि रायपुर शहर में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है मैनुअल के साथ-साथ डिजिटल सदस्यता अभियान पर भी ज़ोर दिया जा रहा है जिसके लिए जोन स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वामन राव लाखे वार्ड में भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज 95 वर्ष की बुजुर्ग महिला श्रीमती आशा ठेंगड़ी को सभापति प्रमोद दुबे सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी ने सदस्यता दिलाई साथ ही वार्ड अध्यक्ष विष्णु राजपूत के द्वारा वार्ड में 1600 से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा गया है

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!