यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाले वाहनों को आज से देना होगा दोगुना टोल टैक्स

by sadmin
Spread the love

यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर बिना फास्ट टैग वाले वाहन चालकों को आज से दोगुना टोल टैक्स भरना पड़ेगा। यह नियम आज से प्रभावी हो गया है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे प्रशासन ने इस नियम को लागू कर दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के प्रबंधक JP शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेस- वे पर फास्ट टैग को अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग वाले वाहनों से पहले से ही दोगुना कर वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि निजी एक्सप्रेसवे होने कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह नियम लागू नहीं था। उन्होंने कहा कि यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस- वे पर भी फास्ट टैग लगवा दिए हैं। एक्सप्रेसवे का प्रबंधन जेपी इन्फ्राटेक कर रही है। उन्होंने बताया कि जेवर टोल से लेकर आगरा टोल तक बिना फास्ट टैग के गुजरने वाले वाहन चालकों को अब दोगुना टैक्स देना होगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!