छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह का IPL में चयन, हैदराबाद टीम का होंगे हिस्सा

by sadmin
Spread the love

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग IPL में छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को 20 लाख की बेस प्राइज में खरीदा गया है। अपकैप्ड खिलाड़ी शशांक को हैदराबाद टीम ने खरीदा है। शशांक सिंह राइट हैंड बेस्टमैन-राइट आर्म मीडियम पेशर गेंदबाज हैं। IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स व राजस्थान रायल के सदस्य रहे हैं। राज्य के पांच खिलाड़ियों का नाम आक्शन लिस्ट में था। इसमें छत्तीसगढ़ टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया की बेस प्राइज 40 लाख के अलावा अमनदीप खरे, अजय मंडल, शुभम सिंह और शुभम अग्रवाल की बेस प्राइज 20 लाख थी। शशांक सिंह मूलत राजस्थान के रहने वाले हैं। 2019 में छत्तीसगढ़ रणजी टीम में उनको मौका मिला। इससे पहले मुंबई टीम में खेलते थे। शशांक अब रायपुर में रहते हैं। और छत्तीसगढ़ टीम के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!