कैबिनेट मंत्री अकबर ने श्री रामचरित मानस महायज्ञ में शामिल हुए और ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख की घोषणा की

by sadmin
Spread the love

कवर्धा। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शनिवार को ग्राम बंदौरा में आयोजित 9 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ ज्ञान सप्ताह में शामिल हुए। वहीं ग्रामीणों की मांग पर मंत्री अकबर ने शीतला मंदिर परिसर में ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख देने की घोषणा भी की। मंत्री अकबर ने रामकथा कथा में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। यज्ञ कुंड की परिक्रमा कर नारियल  भी अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री ने यज्ञ समिति को 11 हजार रुपए नगद भेंट की। आयोजन समिति द्वारा अकबर को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। ग्राम बंदौरा खैरझिटी में 6 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित श्री रामचरित मानस महायज्ञ में जलयात्रा, मंडप प्रवेश, अग्नि प्रवेश, देव आवहन पूजन एवं आहुति, अज्ञ पूर्णाहूति, तर्पण एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री रामचरित मानस महायज्ञ का प्रवचन करने यज्ञाचार्य पं. कुलेश्वर प्रसाद दुबे, सुश्री शालिनी त्रिपाठी, राघवेन्द्रचार्य महाराज कामदागिरी पीठ चित्रकूटधाम से पहुंचे है।
रामकथा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, अशोक सिंह, कलीम खान, राजेश शुक्ला, सुनील साहू, कौशल कौशिक, चोवा साहू एवं कई जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!