माता रमाई की जयंती: भिलाई-दुर्ग वासियों को नि: शुल्क आक्सीजन सिलेंडर की मिलेंगी सुविधा

by sadmin
Spread the love

भिलाई। महामानव मल्टीपर्पस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में माता रमाई की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध तथा बाबा साहेब आंबेडकर और माता रमाई की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात महिला सशक्तिकरण संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रज्ञा बौद्ध के द्वारा माता रमा बाई के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि रमा बाई कि जयंती अर्थात करोडो लोगों के जीवन प्रकाशित करने करोड़ों लोगों के जीवन को उजाले कि ओर ले जाने के लिए स्वयं को अंधेरे में रखा। हमारे जीवन को रोशन करने और हमारे जीवन में आज चौतरफा उजाले है।

यह उजाले हमे माता रमाई के त्याग, परिश्रम, और उनके अंतरमन करूणा कि वजह से हमारा समाज सदियों से अधिकारों से वंचित अनेक विषमता का शिकार और बहिष्कारित समाज था इस समाज को सदियों बाद यदि किसी ने ममतामई करूणा का हाथ हमारे सिर पर रखा तो वह हम सबकी मां माता रमाई ने यदि उनकी करूणा हम सब पर न होती तो न जाने हम आज भी हमारा जीवन से अंधेरे दूर होना असंभव था।
इसके पश्चात भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रस्टी मेंबर एसआर कानडे ने संबोधित करते हुए बताया की किसी महापुरूष के आगे बढऩे में महिलाओं का कितना हाथ होता है यह सब हमको माता रमाई की जीवन को पढऩे से मिलती है। माता रमाई के बलिदान और त्याग के कारण ही भीमराव अम्बेडकर विश्व भूषण भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आम्बेडकर बने। यदि बाबा साहब के जीवन में माता रमाई ना होती तो शायद भीमराव अंबेडकर बाबा साहब नहीं बन पाते । माता रमाई कि जयंती पर महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी भिलाई दुर्ग के अध्यक्ष आशीष चौहान ने माता रमाई कि जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रमाई त्याग मूर्ति करोड़ों लोगो की आई रमाई जिनके त्याग अथक परिश्रम से भारत को दैदिप्तमान क्रांति सूर्य प्राप्त हुआ अपने जीवन को अंधेरे में रखकर हमारे जीवन को रोशन किया माता रमाई ने कष्ट उठायें परिश्रम की परिश्रम करते वक्त आपका पशीना ऐसा बहा आज हम महगें से महगें खुशबूदार इत्र लगाते हैं। पर उन इत्र की खुशबू वे आपके परिश्रम के पसीने की खुशबू के सामने फिके है। आप न होती तो न जाने हमारे जीवन कि दिशा और दशा क्या होती हम जो कुछ भी है केवल और केवल आपकी वजह से आप के वजह से हमारा अस्तित्व निर्माण हुआ।

विदित हो कि महिला सशिक्तकरण संघ भारत व महामानव मल्टी पर्पस सोसायटी भिलाई दुर्ग को विगत माह इंटरनेशनल बुद्धिष्ट कॉन्फ्रेंस कि संस्था केयर विथ प्रेयर वियतनाम कि से छत्तीसगढ़ में महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी को डोनेशन के रूप में मिला है व महिला सशक्तिकरण संघ भारत के महाराष्ट्र में नागपुर उत्तर प्रदेश में मेरठ व दिल्ली को भी डोनेशन के रूप में मिला है।

जिसे जरूरतमंद लोगों को हमारी संस्था की ओर से निशुल्क दिया जाएगा जिसको भी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं । इस अवसर पर महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी भिलाई दुर्ग व महिला सशक्तिकरण संघ जिला दुर्ग के समस्त पदाधिकारी प्रवीण वासनिक, शैलेन्द्र भगत, एस.आर. कानडे, सुषमा रोकड़े, गिरीश गनवीर, प्रतिमा बंसोड रंजना वालवान्द्रे, संगीता खोबरागड़े, प्रीतिमा गेडाम, जयश्री बौद्ध, कल्पना गजभिए, लीना वैद्य, पूनम खापर्डे, प्रियंका मोटघरे, पूनम ढोक व अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कल्पना गजभिये ने किया व आभार प्रवीण वासनिक ने किया उपरोक्त जानकारी सचिव सुनीता पटेल द्वारा दी गयी ।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!