देशभर के मरीजों के लिए एम्स में शुरू होगी टेली मेडिसिन सुविधा

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । देशभर के दूसरे राज्यों से एम्स में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आसपास के राज्यों के जिला अस्पतालों को टेली मेडिसिन के जरिए एम्स से जोड़ने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एम्स में सभी विभागों के अध्यक्ष की बैठक के बाद यह फैसला लिया है। इसका मकसद एम्स में दूर के इलाकों से आने वाले ऐसे मरीजों की भीड़ कम करना है, जो सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए यहां आते हैं, जबकि उनका इलाज जिला अस्पतालों में किया जा सकता है। इस सुविधा के तहत हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। अगर मरीज सामान्य बीमारियों से पीड़ित है तो एम्स उन्हें जिला अस्पतालों में जाने के लिए कहेगा। अगर किसी विशेषज्ञ की राय लेनी होगी तो एम्स के विशेषज्ञ जिला अस्पतालों के डॉक्टरों को इलाज की दिशा भी बता सकेंगे और जरूरत पड़ने पर ही एम्स बुलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने खून जांच कराने के लिए लाइनों में लगने वाले मरीजों को राहत दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सितंबर के बाद से एम्स में ब्लड जांच के लिए सैंपल देने का समय साढ़े 5 घंटे तक बढ़ा दिया गया था। अब यह करीब तीन घंटे और बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। नया प्रस्ताव लागू होने पर मरीज सुबह 8 से शाम छह बजे तक ब्लड सैंपल दे सकेंगे। एम्स में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसमें विशेषज्ञ अपनी ओर से एम्स आने वालों की समस्या जानेंगे और उचित सलाह देंगे।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!