दुर्गं में प्रतिबंधित पालीथिन छोड़कर बायोडिग्रेडेबल उत्पाद अपनाने के लिए व्यापारी तैयार

by sadmin
Spread the love

सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में इंद्रिरा मार्केट के दुकानों में स्टीकर व बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक का उपयोग करने जन जागरूकता:

दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम द्वारा आज सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में इंद्रिरा मार्केट के दुकानों में स्टीकर एवं बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक का उपयोग करने के संबंध में जन जागरूकता का कार्य शुरू कर दिया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए बायोडीग्रेडेबल को इस्तेमाल करने को लेकर व्यापारी एकजुट होने के लिए व्यपारियो को जागरूक करने में दुर्गं निगम कर रही है पहल।इसे लेकर निगम ने सिंगल यू प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर बायोडिग्रेडेबल उत्पाद के प्रयोग करने पर जोर दिया। जिससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बने सिंगल यूज प्लास्टिक का सरकार विकल्प तलाश कर रही है। शहर में बहुत से दुकानदार बायोडिग्रेडेबल बैग का इस्तेमाल कर पर्यावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक से हो रहे नुकसान से बचाने में अपना फर्ज निभा रहे हैं। इस अभियान को शहर में बढ़ावा देना होगा। व्यापारियों ने इस पर सहमति जताई।महापौर व आयुक्त ने निर्देश किया कि इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!