आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के परिवार ने शुरू की तैयारियां!

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि साल 2022 में ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। जानकारी के मुताबिक शादी की तैयारियां लगातार जारी हैं और इसी साल ये जोड़ा सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएगा। इससे पहले बताया जा रहा था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसंबर 2021 में शादी के बंधन मे बंध जाएंगे। हालांकि बाद में खबर आई कि कई चीजों को ध्यान में रखते हुए शादी पोस्टपोन कर दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल में शादी करने की तैयारियां कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कपूर और भट्ट परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कहा जा रहा है कि आलिया-रणबीर रणथम्भौर में शादी करेंगे क्योंकि दोनों यहीं पर सबसे ज्यादा छुट्टियां मनाने गए हैं और ये उनकी पसंदीदा जगह है।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!