राज्यपाल से आदिवासी सेवा मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

by sadmin
Spread the love

रायपुर.राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से भोपाल प्रवास के दौरान आज राजभवन मध्यप्रदेश में श्री प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में आदिवासी सेवा मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर आदिवासियों के हितों से संबधी एवं अन्य सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को आगामी माह में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री दिलीप सिंह मरकाम, श्री मोहिंदर कंवर, श्री विजेंद्र उईके एवं श्रीमती चंदा सरवटे भी उपस्थित थे।

इसके अलावा राज्यपाल से डॉ. कमलाकर सिंह, श्री सत्येंद्र ठाकुर, श्री विशाल मालवी, सुश्री दीपिका खन्ना, श्री गणेश पांडेय व श्री मलय श्रीवास्तव ने भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!