धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई-हरीश पैकरा

by sadmin
Spread the love

धान खरीदी केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था से किसान हैं संतुष्ट-भक्तुसाय पैकरा

जशपुरनगर.प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के लिए किसानों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 07 फरवरी 2022 तक किसानों से धान खरीदी की जा रहे है ताकि जिले के ऐसे किसान जिन्होंने अपना धान समिति में विक्रय नहीं कर पाए है वे भी आसानी से केन्द्र में अपने धान का विक्रय कर सकेगें।
इसी कड़ी में फरसाबहार विकास खण्ड के तपकरा धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय के लिए आए हरीश पैंकरा ने बताया कि उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। धान खरीदी के अंतिम दिनों में भी केंद्रों में किसानों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पुरेंद्रबंध के किसान भक्तुसाय पैकरा ने बताया कि वे प्रदेश सरकार की धान खरीदी हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्था से संतुष्ट है।
किसानों ने बताया कि टोकन पहले से ही मिल गया था, इसलिए केन्द्र पहुंचने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। केंद्र में धान बेचने हेतु अच्छी व्यवस्था है, जिससे किसानों के चेहरे में खुशी व्याप्त है । केंद्र में धान लाते ही उन्हें बारदाना प्रदान कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!