प्रमोद दुबे ने लखीमपुर-खीरी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ऋतु सिंह के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क

by sadmin
Spread the love

रायपुर। रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ऋतु सिंह के समर्थन में एक सप्ताह से सघन जनसंपर्क कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे को कांग्रेस ने लखीमपुर-खीरी क्षेत्र में चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। श्री दुबे के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव देवेंद्र यादव, रायपुर नगर निगम के पार्षद उत्तम साहू सहित 4 अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन चुनावी कमान सम्हाले हुए हैं।
लखीमपुर-खीरी क्षेत्र के कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमोद दुबे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से गए कांग्रेसी पिछले एक हफ्ते से सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। श्री दुबे घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस प्रत्याशी ऋतु सिंह के पक्ष में मतदान करने लोगों से अपील कर रहे हैं। श्री दुबे लोगों को बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में पिछले तीन साल में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने किसानों, निम्न मध्यवर्गीय और मजदूरों के लिए अनेक योजनाएं लागू कर उन्हें सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। श्री दुबे ने किसानों को जनसंपर्क के दौरान चर्चा के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक धान की पैदावार होती है और पूरे देश में इसकी सर्वाधिक दाम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार देती है। छत्तीसगढ़ के किसानों की धान कांग्रेस सरकार 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल के दर पर खरीदती है। श्री दुबे ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से अपील की कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राज्य की उन्नति का द्वार खोलें।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!