रायगढ़ में छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने किया ध्वजारोहण

by sadmin
Spread the love

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

रायपुर. रायगढ़ में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मंडावी ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने मुख्यमंत्री का प्रदेश के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

श्री मंडावी ने जिले के वीर सपूत कर्नल श्री विप्लव त्रिपाठी व उनकी पत्नी व पुत्र की शहादत को नमन करते श्रद्धांजलि प्रकट की। उन्होंने संबोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए संविधान के आधारभूत जीवन मूल्यों पर गहरायी से विचार करने एवं संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुता की अवधारणा को दृढ़ता व निष्ठा से पालन करने का अवसर है। गणतंत्र की प्रभावशीलता तब तक ही है, जब तक हम इसके इतिहास को याद रखते हुए, देशभक्ति, देशसेवा, देशहित और देश उत्थान के प्रति हर काल, परिस्थिति में पूर्ण समर्पण भाव से सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कोरोना महामारी की तीसरी लहर को नियंत्रित करने में संलग्न सभी के सहयोग व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से हम महामारी को नियंत्रित करने में निश्चित ही सफल होंगे।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना वारियर्स तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, सभापति श्री जयंत ठेठवार, आयुक्त नगर निगम श्री एस.के.जयवर्धन, डीएफओ रायगढ़ श्री प्रणय मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर श्री प्रतीक जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री डिगेश पटेल, सुश्री अभिलाषा पैकरा, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!