बीजापुर जिले में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

by sadmin
Spread the love

बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी ने किया ध्वजारोहण

रायपुर. जिला मुख्यालय बीजापुर के मिनी स्टेडियम मैदान में आयोजित 73वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे व श्वेत कबूतर आकाश में छोड़े गये। मुख्य अतिथि श्री मंडावी ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कोरोना वारियर्स, अधिकारी-कर्मचारियों तथा वालेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. पंकज शुक्ला तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!