मुंबई में एसआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली

by sadmin
Spread the love

मुंबई | जवान ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को राज्य रिजर्व पुलिस बल(एसआरपीएफ) के जवान ने खुद को गोली मार ली। 36 वर्षीय जवान ने खुद की ही सर्विस राइफल से गोली मारी, जिसके बाद वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। घायल जवान की पहचान पुष्कर शिंदे के रूप में की गई है।अधिकारियों ने बताया कि एसआरपीएफ जवान पुष्कर शिंदे छह जनवरी से मंत्रालय के मुख्य द्वारा पर तैनात था। छह जनवरी को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बीएमसी स्कूल लौट आया, जहां उसे संतरी के रूप में तैनात किया गया था। मौका पाकर शिंदे एक कमरे में गया और अपनी एसएलआर राइफल से खुद की गर्दन में गोली मार ली। इसके बाद अधिकारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उनका कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!