भारत कौशल कुकिंग प्रतियोगिता में भिलाई की अवनि ने जीता स्वर्ण

by sadmin

विश्व स्तर कुकिंग प्रतियोगिता मे किया स्थान सुनिश्चित
भिलाई। तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित भारत कौशल कुकिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ अंचल  भिलाई की छात्रा कु.अवनि पाटिल ने स्वर्णपदक पर कब्जा जमाकर आगामी विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली कुकिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया।
भारत कौशल कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु.अवनि पाटिल ने स्कूली शिक्षा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा संचालित स्कूल से करने के पश्चात 12वी बोर्ड के बाद (आईएचएम भोपाल) से स्नातक की पढ़ाई की है।वर्तमान में कु.अवनि पाटिल (एनसीएचएमसीटी नोएडा एमएससी) अंतिम वर्ष की छात्रा है। (आईएचएम) भोपाल  मध्यप्रदेश में स्नातक के पढ़ाई  के बाद भोपाल मे जिला स्तर  पर आयोजित भारत कौशल कुकिंग प्रतियोगिता की प्रतिभागी बन प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर के बाद राज्य स्तर पर पुन: विजेता बन अवनि ने क्षेत्रीय इंडिया स्किल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्णपदक प्राप्त किया। यह क्षेत्रीय प्रतियोगिता गुजरात गांधीनगर में आयोजित थी जिसमे महाराष्ट्र, गुजरात,गोआ,राजस्थान,मध्यप्रदेश 5 राज्यों के प्रतिभागी शामिल थे।क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपना प्रथम स्थान बनाते हुए अवनि  दिल्ली में आयोजित (नैशनल लेवल इंडिया स्किल कुकिंग) प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अवनि ??स्वर्णपदक विजेता बनी। नैशनल  दिल्ली में आयोजित (इंडिया स्किल प्रतियोगिता) में विभिन्न 54 प्रतियोगिताए शामिल थी जिसमे 26राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए।अक्टुबर 2022 में वल्र्ड स्किल प्रतियोगिता में कु.अवनि कुकिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
अवनि को बचपन से ही खाना बनाने में रुचि है।अपने रुचि को अपना कैरियर बनाने हेतु अपनी बड़ी बहन शिवांगी से लगातार चर्चा कर एक अनोखे क्षेत्र में जाने हेतु अपने पिता श्री अनिल पाटिल एवं माता श्रीमती संगीता पाटिल से अनुमति मांगी। प्रत्येक बच्चो के अंदर विलक्षण प्रतिभा होती है हमें उस प्रतिभा को निखारने में उनका सहयोग करना चाहिये, जिसे सभी अभिभावकों को समझने की और उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है,जिससे वे न सिर्फ अपने शहर का वरन राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर अपने हुनर के बल पर अपने पसंदीदा छेत्र में महारथ हासिल कर देश का नाम रौशन कर सकें,होटल मैनजमेंट कोर्स में देश की बेटियाँ भी अपने कौशलता का लोहा मनवा रही है। भारत की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान आज बना चुकी है,हम सब छत्तीसगढ़वासियों को कु.अवनी पाटिल पर गर्व महसूस होता है।

Related Articles

Leave a Comment