नई राजधानी के प्रभावित किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण, होंगी सभी जरूरी कार्रवाई: डॉ. शिव कुमार डहरिया

by sadmin
Spread the love

नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार उहरिया

नई राजधानी के प्रभावित किसान कल्याण समिति के सदस्यों से मुलाकात

रायपुर. नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार उहरिया ने आज नई राजधानी के प्रभावित किसान कल्याण समिति के सदस्यों से मुलाकात की। डॉ उहरिया ने प्रभावित किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर से भेंटकर किसानों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री अकबर ने एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री ने किसानों से चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नई राजधानी प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उनकी विभिन्न मांगों एवं जरूरतों के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!