जन समर्पण सेवा संस्था के युवाओं ने एक सप्ताह तक बनाई खुशियों की दीपावली

by sadmin
दुर्ग.  गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पूरे एक सप्ताह खुशियों की दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिनांक 31 अक्टूबर से 06 नवम्बर तक अलग अलग स्थानों जिसमें वृद्धाआश्रम, अनाथ हॉस्पिटल बालआश्रम, बालसम्प्रेषण गृह, दुर्ग स्टेशन, समृद्धि बाजार के पास, बस स्टैंड, भिलाई, पावर हाउस, नेहरू नगर एवं जिले के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपात में रहे रहे है उन्हें नयी साड़ी, मिठाई, एवं बुजुर्गों को कुर्ता पैजामा, धोती, मिठाई, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया साथ ही साथ  छोटे छोटे गरीब बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे का वितरण किया गया..
       ये अमीर, गरीब सबकी दिवाली खुशियों वाली चाहते हैं। त्योहार पर किसी जरूरतमंद की आंखों में चमक आ जाए और वह मुस्कुरा दे तो उनके दिल को सुकून मिल जाता है। ऐसा सकारात्मक नजरिया रखने वाले, जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के युवा इस रंग-बिरंगे, चमकीले त्योहार में कैसे जरूरतमंदों की आंखों में चमक लाते है। ये युवा कोई झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर शर्ट-पैंट या साड़ी, कोई वृद्धआश्रम, बालआश्रम में गिफ्ट पैक में गरीब बच्चों को, दीपावली के लिए पटाखे तो कोई पढ़ने का सामान व मिठाइयां वितरण किये। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने बताया कि त्योहार पर दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना सभी को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है.
       जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने बताया कि प्रदेश एवं शहर के अधिकांश घरों में दीपावली पर्व में बिजली की चकाचोंध व्यवस्था है, और सभी लोग मिठाई, पकवान एवं पटाखों का आनंद लेते है, परन्तु प्रदेश एवं शहर में आज भी ऐसे गरीब परिवार एवं बच्चे है जो मिठाई खाना तो दूर मिठाई चखने से भी वंचित रह जाते है, और गरीब बच्चे आसमान में छूटने वाले पटाखों को देखकर ही खुश हो जाते है..
     जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा सभी के सहयोग से दीपावली पर्व के के पूर्व नील के विभिन्न स्थानों में जाकर गरीब, असहाय परिवार, महिलाएं, बुजुर्गो एवं बच्चों को साड़ी, कुर्ता पैजामा, धोती, बच्चों को नये कपडे, पटाखे एवं मिठाई का वितरण किया जा रहा है जिससे जिले के सभी लोग यह दीपावली अच्छे से मना सके,
    संस्था द्वारा दिनाँक 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक अलग अलग दिन अलग अलग स्थानों में दीपावली की जरूरत की सामग्री वितरण की गयी,
     संस्था द्वारा खुशियों की दीपावली सप्ताह बनाकर आयोजन किया गया जिसमें दुर्ग जिले के विभिन्न स्थान जिसमें दुर्ग वृद्धाआश्रम, अनाथ महिला हॉस्पिटल,बाल सम्प्रेषण गृह, रेलवे स्टेशन, पवार हाउस, नेहरू नगर, सुपेला एवं अन्य स्थानों के फुटपात में रहने वाले सभी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों को उनकी खुशियों की दीपावली बनाने के लिए उनकी जरूरत की सामग्री जिसमें पुरुष एवं बुजुर्गों को नया कुर्ता पैजामा, धोती, महिलाओं को साड़ी, पेटीकोट, बच्चों को नया कपड़ा पटाखा एवं सभी को , मिठाई, नमकीन, बिस्किट, साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट, बिस्किट, एवं फल का वितरण किया गया..
       संस्था के आशीष मेश्राम ने बताया की पूरे एक सप्ताह चले सेवा के कार्य मे लगभग 400 से अधिक बच्चों, 300 से अधिक बुजुर्ग पुरुष एवं 400 से अधिक जरूरतमंदों महिलाओं को खुशियों की दीपावली बनाने हेतु जरूरत की हर सामग्री निशुल्क वितरण की गयी..
      संस्था के प्रकाश कश्यप ने बताया कि इस दीपावली में संस्था द्वारा दुर्ग शहर ही नही बल्कि भिलाई एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली पर्व पर जरूरतमंदों को अलग अलग दिन अलग अलग स्थानों में जाकर उन्हें जरूरत की हर सामग्री निशुल्क वितरण की गयी..
     संस्था के शिशु शुक्ला ने बताया कि संस्था द्वारा दुर्ग वृद्धाआश्रम, अनाथ महिला हॉस्पिटल में सभी बुजुर्गों को दीपावली के एक दिन पूर्व कुर्ता पैजामा, साड़ी वितरण किया गया ताकि सभी बुजुर्ग लक्ष्मी पूजा के दिन नया कपड़ा पहन सके, बाल सम्प्रेषण गृह, बालआश्रम एवं फुरपात में रहने वाले सभी जरुरतमंद बच्चों को नया कपड़ा, रंगबिरंगे पटाखे मिष्ठान चॉकलेट, बिस्किट का वितरण किया गया..
      दीपावली के दूसरे दिवस गोवर्धन पूजा के दिन संस्था के सदस्यों ने गौ माता की सेवा की, हरिसब्जी, फल, रोटी गुड़ खिलाकर.
      भाई दूज के दिन जन समर्पण सेवा संस्था के युवाओं ने फुटपात एवं निचली बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को उनके भाई बनकर नयी साड़ी वितरण की..
     आज के इस सेवा कार्य के आयोजन में अलग अलग दिन राजेन्द्र साहू, राजेश यादव, विजय अग्रवाल, गौड़ ब्राम्हण समाज महिला मंडल, पायल कुमंट, नवकार परिवार विशेष रूप उपस्थित होकर अपने हाथों से सभी जरूरतमंदों को सामाग्री वितरण किये..
     इस सभी सेवा कार्य में संस्था के शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, दीपेश बावनकर, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राजेन्द्र ताम्रकार, संजय सेन, कान्हा चंद्रवंशी, विवेक मिश्रा, नितेश साहू, राहुल शर्मा, विकाश पुरोहित, मोंटी सोनी, अंजय ताम्रकार, मंगल, मयंक शर्मा, रुपल गुप्ता,  ईश्वर साहू, मृदुल गुप्ता, शुभम सेन, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, शिबू खान, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, चिंटू शर्मा, अमन खण्डेलवाल, हनी उपाध्याय, एवं अन्य सदस्य समाज सेवी एवं अन्य जन उपस्थित थे..

Related Articles

Leave a Comment