स्व. भानुप्रताप वर्मा की स्मृति में हुआ विशाल रक्तदान शिविर

by sadmin
Spread the love

धरसींवा ब्लाक के ग्राम देवरी में जन कल्याण युवा मित्र मंडल दुर्गोत्सव समिति के द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन गुङी चौक के सामुदायिक भवन में किया जिसमें कुल 69 लोगों ने अपना रक्त का दान किया। जिसमें आसपास के ग्रामीण युवा भी शामिल हुए शिवनाथ ब्लड बैंक रायपुर के सहयोग से यह सफल रक्तदान का आयोजन कर रहे समिति तथा रक्तदानियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव एवं हेमंत वर्मा ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर बधाई दिया।
ज्ञात को कि पिछले वर्ष दशहरा के दिन ही असामाजिक तत्वों के द्वारा स्व. भानुप्रताप वर्मा की चाकु से हत्या कर दिया गया था सभी को ग्रामवासियों ने पकङकर पुलिस को सौपा था लेकिन कोरोना पाजीटिव के कारण एक आरोपी मेकाहारा में शिफ्ट किया गया था वही से आरोपी फरार हो गया जिसको पकङने में पुलिस अब तब असफल रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!