विधायक देवेंद्र ने सहपरिवार की भिलाईवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना

by sadmin
Spread the love

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार काे माता दुर्गा की आराधना किए। पूजा पाठ कर माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए। और हाथ जोड़ कर माता से भिलाईवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। भिलाई सहित प्रदेश भर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ ही हर व्यक्ति के हित और विकास के साथ ही प्रदेश के विकास की भी कामना की।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार की शाम को शहर के विभिन्न सेक्टरों के विराजे माता का दर्शन करने बारी-बारी से सभी दुर्गा पंडालों पहुंचे। सेक्टर 3,4 और सेक्टर 5, के दुर्गा पंडाल पहुंचे माता का दर्शन किए। सभी समिति के सदस्यों से मिले। सब का हालचाल जाना। सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 2 दुर्गा पंडाल पहुंचे। जहां वे माता शेरावाली की पूजा अर्चना की। सेक्टर 2 में दुर्गा पंडाल समिति के सभी सदस्यों से मिले। सब का हालचाल पूछा। इसके सेक्टर 3 दुर्गा पंडाल, फिर सेक्टर 4 दुर्गा पंडाल गए। जहां बहुत सुंदर तरीके से समिति के सदस्यों ने पूरे क्षेत्र को सजाया है। बहुत सुंदर माता की प्रतिमा स्थापित की है। विधायक जी माता की पूजा में शामिल हुए। माता के दर्शन करने आए भक्तों से मिले। इसके बाद सेक्टर 5 दुर्गा पंडाल पहुंचे, माता की आरती में शामिल हुए। सभी के साथ मिलकर माता की पूजा अर्चना की। पंचमी के खास अवसर पर माता को चुनरी चढ़ाई। विधायक देवेंद्र यादव ने समिति के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत ही मेहनत से बहुत सुंदर साज सज्जा की है। इसके बाद वे सेक्टर 6 दुर्गा पंडाल गए और माता की पूजा अर्चना की।

विधायक की पहल से होगा डोम शेड निर्माण

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 5 सड़क 2 कामाक्षी मन्दिर में 16 लाख से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने विधायक देवेंद्र यादव से मांग की थी। समिति की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और जल्द ही डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 5 सड़क 12 स्थित ज्ञान गंगा दुर्गोत्सव समिति को 15 लाख की लागत से डोम शेड की सौगात भी भिलाई नगर विधायक देेवेंद्र यादव ने दी है। इसके अलावा सेक्टर 5 सड़क 3 बीएसएनएल  आफिस के बाजू में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति को 7 लाख का शेड निर्माण कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 3 सीआईएसएफ और अखाड़ा मैदान में 22 लाख रुपए का शेड निर्माण की सौगात विधायक देवेंद्र यादव पहले ही दे चुके है। शेड निर्माण का कार्य प्रगतिरत है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!