स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार : मंत्री गुरू रूद्रकुमार

by sadmin
Spread the love

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने बच्चों के 10 बिस्तर वार्ड का किया शुभारंभ

रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज ने दुर्ग जिले के अहिवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चों के लिए 10 बिस्तर वाले वार्ड का शुभारंभ किया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बच्चों के लिए 10 बिस्तरों वाले वार्ड की सुविधा हो जाने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिलेगी। उन्होंने इसी के साथ-साथ ही अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एंबुलेंस सेवा का भी शुभारंभ किया। इस सेवा के प्रारंभ होने से लोगों को सहीं समय पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर एसडीएम श्री ब्रजेश क्षत्रिय, बीएमओ डॉ. ठाकुर, सीएमओ श्री राजेश तिवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!