नाक से दिए जाने वाले कोरोना टीके का तीसरा परीक्षण नवंबर-दिसंबर तक होने की उम्मीद

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक के बाद कहा कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित नाक से दिए जाने वाले टीके का दूसरा नैदानिक परीक्षण पूरा हो चुका है और तीसरा परीक्षण नवंबर-दिसंबर तक होने की उम्मीद है। इस बैठक के दौरान भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला भी मौजूद थे।
सुधाकर ने बैठक में मांडविया से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कर्नाटक में 250 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का उन्नयन करने के लिए केंद्र के समर्थन का आग्रह किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, सुधाकर ने कहा, “बच्चों के टीकाकरण के बारे में मेरी केंद्रीय मंत्री के साथ लंबी चर्चा हुई। उन्होंने (मांडविया ने) बताया कि सरकार जायडस के साथ उसकी बच्चों के लिये कोविड-19 टीके के संबंध में अंतिम दौर की चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने भारत बायोटेक के प्रमुख से नाक से दिए जा सकने वाले टीके की स्थिति के बारे में भी चर्चा की। सुधाकर ने कहा, “यह बताया गया कि इस टीके का दूसरा नैदानिक परीक्षण पूरा हो चुका है और तीसरा नैदानिक परीक्षण नवंबर-दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जाएगा।” एला ने कहा कि कंपनी के पास एक महीने में टीके की 20 करोड़ खुराक बनाने की क्षमता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!