बदली हुई प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है कोलकाता और दिल्ली की टीम

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का 41वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली की टीम के पास आइपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंचने का मौका है। अगर दिल्ली की टीम केकेआर को हरा देती है तो फिर प्लेआफ में पहुंच जाएगी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहेगी। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
सबसे पहले बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की, जिसमें कम से कम एक बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है, क्योंकि आंद्रे रसेल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट से कराहते हुए देखा गया था। वे अपनी हैमस्ट्रिंग से परेशान नजर आ रहे थे। अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो केकेआर बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। इसके अलावा कोलकाता की टीम में शायद ही कोई बदलाव होगा, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!