केंद्रीय मंत्री सिंधिया का मुरैना में मेगा रोड शो प्रारंभ

by sadmin
Spread the love

उनके साथ में नरेंद्र ‎सिंह तोमर भी मुरैना पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत.

ग्‍वालियर। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को मुरैना में मेगा रोड शो ‎किया। उनका क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत ‎किया गया। उनके साथ में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मुरैना पहुंचे। यहां चंबल राजघाट पुल से स्वागत का जो सिलसिला शुरू हुआ तो वह मुरैना तक जारी रहा। पूरे रास्ते पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी उनके साथ थे। इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सिंधिया ने कहा कि हम सब मिलकर विकास करेंगे। कांग्रेस का काम है आरोप लगाना, जबकि हमारा काम है जनता के काम करना। नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार मुरैना आए ज्याेतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए पिछले सात दिन से तैयारी चल रही थी। चंबल राजघाट पुल पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, जैसे ही सिंधिया का काफिला यहां पहुंचा तो पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी आए हैं। दोनों नेता सड़क मार्ग से मुरैना पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया गया। मुरैना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सिंधिया दोपहर तीन बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। ग्वालियर चंबल में प्रवेश करने के साथ ही सिंधिया के मेगा शो की शुरुआत हो चुकी है। मुरैना में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सिंधिया ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां भी वह रथ में सवार होकर शहर में घूमेंगे। इस दौरान भव्य स्वागत की तैयारियां भी की गई हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!