खेल में तकनीक का उपयोग और बढ़ेगा : कुंबले

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के अनुसार आने वाले समय में क्रिकेट में तकनीक का प्रभाव बढ़ेगा। कुंबले के अनुसार भविष्य में फैसलों पर तकनीक का प्रभाव और अधिक होगा क्योंकि कोई भी खिलाड़ी तब ‘कृत्रिम बुद्धि (डाटा इंटेलीजेंस) की मौजूदगी का विरोध नहीं कर सकेगा। आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के मुख्य कोच कुंबले कुंबले ने डीआरएस तकनीक का उदाहरण देते हुए कहा कि आज कैसे इसने फैसले लेने की प्रक्रिया ही बदल दी है। क्रिकेट में डीआरएस का प्रभाव है और मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में लिए गये फैसलों पर तकनीक का प्रभाव और ज्यादा बढ़ेगा। इसके अलावा इस पहल का हिस्सा बनने के लिये खिलाड़ियों की स्वीकृति भी अहम है वरना आप पीछे रह जाएंगे। इस पूर्व कप्तान के अनुसार तकनीक को अपनाना ही बेहतर उपाय है।
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इस पर अभी भी बहस जारी है कि खेल में तकनीक का इतना ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिये या अपने विश्वास से काम लेना चाहिये कि मैने गेंद को देखा और मारा। यह सरल तरीका है लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमने खेल को बेहतर बनाने के लिये मौजूद तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया तो हम पीछे रह जाएंगे। आने वाले समय में खेलों में तकनीक का और इस्तेमाल होगा। मुझे नहीं लगता कि सिर्फ प्रसारक ही खेलों में तकनीक का इस्तेमाल करेंगे बल्कि महासंघ भी खेलों में तकनीक के समावेश के नए तरीके तलाशेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!