‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के तहत चला सफाई अभियान

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। ग्राम पंचायत पथरिया (सह), जनपद पंचायत धमधा में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए स्वच्छता जागरूकता रथ को रवाना किया गया। ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वचच्छाग्राहियों एवं ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक श्रमदान कर गांव के सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया और ग्रामीणजनों को रथ में लगे पोस्टर एवं लाउड स्पीकर के माध्यम से ओ.डी.एफ., आजादी का अमृत महोत्सव, स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान, गोबरधन योजना आदि के संबंध में जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!