एक ही रात में दुर्ग पुलिस द्वारा दो गंभीर मरीजो को 02 बार ग्रीन कोरिडोर बनाकर रायपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। दिनांक 8 सितंबर की रात्रि को 02 गंभीर मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजनों के द्वारा रायपुर हॉस्पिटल ले जाने के लिए पुलिस विभाग से सहयोग मांगा गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन. मीणा द्वारा तत्काल व्यवस्था करने निर्देशित किये जाने पर यातायात पुलिस एवं थानों की पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कर पहले मरीज इशरत जहा पिता स्व. निजामुद्दीन उम्र 42 वर्ष निवासी फरीद नगर को रात्रि 09.30 बजे शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी से रात्रि 10.05 बजे एम्स हॉस्पिटल रायपुर 35 मिनट में पहुंचाया गया।
इसी प्रकार दूसरे मरीज गरिमा पाठक पति आलोक पाठक उम्र 47 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई को रात्रि 02.25 बजे पल्स हॉस्पिटल नेहरू नगर से रात्रि 03.05 बजे बालाजी हॉस्पिटल रायपुर 40 मिनट में पहुंचाया गया। जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग-02 के द्वारा पायलेटिंग किया गया तथा नेहरू नगर चौक में निरीक्षक भारती मरकाम, सुपेला चौक में सूबेदार अनीष सारथी, जवाहर मार्केट के सामने सहायक उपनिरीक्षक एस.सी. साहू ,पावर हाउस चौक में उपनिरीक्षक बाबूलाल राय ,आशीष होटल कटिंग में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश देवांगन ,खुर्सीपार चौक में सहायक उपनिरीक्षक उमाकांत यादव ,डबरा पारा चौक निरीक्षक शैलेंद्र सिंह,जनता स्कूल कटिंग में सहायक उपनिरीक्षक बोधन लाल साहू, सिरसागेट चौक में सहायक उपनिरीक्षक निर्दाेष एक्का, चरोदा बस स्टैंड कटिंग में हाईवे पेट्रोलिंग-03, रॉयल खालसा ढाबा कटिंग में सहायक उप निरीक्षक चंद्रिका मारकण्डेय, डीएमसी कटिंग में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे ,पावर ग्रिड के पास सहायक उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, कांजी हाउस कटिंग में सहायक उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, कुम्हारी टोल प्लाजा में हाईवे पेट्रोलिंग-04 के द्वारा मोर्चा संभाला गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!