India vs Belgium Hockey Live Update: रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें दे रहीं एक दूसरे को कड़ी टक्कर, स्कोर 2-2 से बराबर

by sadmin
Spread the love

तोक्यो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलिंपिक खेलों के सेमीफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। बेशक बेल्जियम ने पहला गोल दागा लेकिन उसके बाद भारतीय खिलाड़ी विपक्षी टीम पर हावी हो गए। भारत ने शुरुआती 8 मिनट में दो गोल कर बेल्जियम को करारा जवाब दिया। इस बहुत प्रतिक्षित मैच को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देख रहे हैं।

बेल्जियम ने की बराबरी
बेल्जियम को दूसरे क्वॉर्टर के 12वें मिनट में 5वां पेनाल्टी कॉर्नर मिला और हैंड्रिक्स ने गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी दिलाई। इससे पहले भी हैंड्रिक्स ने बेल्जियम के लिए पहला गोल दागा था।

पहले क्वॉर्टर में भारत ने बनाई बढ़त
मैच के पहले 15 मिनट का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम 2-1 से आगे है। भारत ने पहले क्वॉर्टर के शुरुआती 8 मिनट में दो गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत की ओर से गोल दागे।

भारतीय टीम 2-1 से आगे
भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर 7वें मिनट में मिला। टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में बेल्जियम पर 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने गोल किए।

Related Articles

error: Content is protected !!