मुंहासों को 1 ही दिन में जड़ से खत्म करता है लहसुन, जानिए कैसे

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ। आजकल गलत खानपान और ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल के कारण चेहरे पर मुंहासे होना एक आम समस्या है। कई महिलाएं इस वजह से परेशान रहती हैं। ज्यादातर यह समस्या ऑयली स्किन वाली महिलाओं में ही देखी जाती है। मुंहासों की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है और कई बार तो स्किन पर दाग-धब्बे भी रह जाते हैं। इसके लिए लहसुन का इस्तेमाल करके मुंहासों की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। तो आइए जानिए लहसुन का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
लहसुन का पेस्ट – लहसुन की 2 कलियों को पीसकर उनका पेस्ट बना लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे मुंहासे साफ हो जाएंगे।
लहसुन का रस – लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर उसका रस निकाल लें और रूई की मदद से इसे मुंहासों पर लगाएं। 10-15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
लहसुन और हल्दी – लहसुन की 2-3 कलियों को पीसकर उसमें चुटकी भर हल्दी मिला लें और पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरे को धो लें।
लहसुन और सेब का सिरका – लहसुन की 2 कलियों को पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच सिरका और 1 चम्मच पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को मुंहासों पर लगाकर कुछ देर के बाद धो लें।

Related Articles

error: Content is protected !!