चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया आक्रोश

by sadmin

-प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई यूं ही नहीं लूटने देंगे- भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू
दक्षिणापथ, दुर्ग।
जिला भाजयुमों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अपने दामाद के मेडिकल कॉलेज को उबारने के उद्देश्य से उसका सरकारीकरण किए जाने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में दुर्ग जिला भाजयुमो द्वारा जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में इंदिरा मार्केट चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, कार्यालय मंत्री नीरज पाण्डेय, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अजय चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, मंडल भाजपा महामंत्रीगण राहुल पंडित, तेखन सिन्हा, सोनू राजपूत, बंटी चौहान, नितेश बाफना, गौरव शर्मा उपस्थित थे। भाजयुमों जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दामाद के निजी मेडिकल कॉलेज चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज पर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया था।

इस मेडिकल कॉलेज के कर्ताकर्ता द्वारा करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। 125 करोड़ का अनुदान रूपी उपहार अपने दामाद को देने वाले हैं। इस विषय को लेकर कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा विधानसभा में अनुपूरक बजट में ले लिया गया है तथा इस पर आगे की कार्यवाही चालू कर दी गई है किंतु यह निजी संपत्ति है, शासकीय संपत्ति नहीं। इसलिए बजट में शामिल किया जाना अपने आप में विधि सम्मत नहीं है। इसके लिए अलग से कानून बनाया जा रहा है। प्रदर्शन में राहुल सिंह तीजील, राहुल दीवान, मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा, मंडल महामंत्री तेखन सिन्हा, राहुल पंडित, सोनू राजपूत, योगेश साहू, राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय, चंद्रकांत साहू, देवेंद्र टंडन, बंटी देशमुख, इंद्रभान पाटिल, हरि वर्मा, राहुल भट्ट, अभिषेक टंडन, विपिन चावड़ा, अरुणि दानी, उज्जवल ताम्रकार, सुनील राव पुडके, अनिकेत यादव, योगेश ठाकुर, गुलशन दिल्लीवार, संजय शुक्ला, पूनमचंद सपहा, दीपक सिन्हा, फलेंद्र यादव, नीलेश सिन्हा, विकास पुरोहित, प्रवेश शर्मा, निरंजन दुबे, मंगल राजपूत, अमित सिंह, ज्वाला मरकाम, शुभम मानिकपुरी, ईश्वर देवांगन, पार्वती पंडित, अहिल्या यादव, डॉ. भावना दिवाकर, बसंती गायकवाड़, मन्नू साहू, रिंकु पाण्डेय, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र ठाकुर, प्रवीण सेन के अलावा अन्य भाजयुमों कार्यकत्र्ता शामिल हुए।

Related Articles