कुनकुरी पुलिस ने गोविंदपुर झारखंड के गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, पत्थलगांव। 27 जुलाई2021 को ग्रामीणों से सूचना मिली की ग्राम ढोढ़ीडांड नदी जंगल के पास 2 व्यक्ति गाय बैल मवेशी को मारते पीठते हांकते हुए ले जा रहे हैं जिसकी सूचना पर गौ तस्करी के संदेह पर पूछताछ करने पर अपना नाम शमशाद खान एवं कजरू कुमार निवासी गोविंदपुर का होना बताये, जिनके द्वारा ज़ुबैर खान निवासी गोविंदपुर झारखंड का 48 रास गौ बैल मवेशी को गोविंदपुर झारखंड बूचड़ खाना लेकर जाना बताये शमशाद एवं कजरू को नोटिस देकर पूछा गया कि उक्त मवेशी के संबंध में कोई दस्तावेज होने पर पेश करे परन्तु इस संबंध में कोई दस्तावेज नही होना लेख कर दिए शमशाद खान पिता सिराजुद्दीन 24 वर्ष व कजरू कुम्हार पिता राय मोहन 19 वर्ष निवासी गोविंदपुर झारखंड के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के धारा 4,10 का अपराध पाये जाने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है।विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उ. नि. भास्कर शर्मा , प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे , कार्तिक भगत, आरक्षक प्रमोद रौतिया ,संदीप, भास्कर दास , की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

error: Content is protected !!