किसानो की समस्याओं पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाती हैं भूपेश सरकार….

by sadmin
Spread the love

साजा में अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस के एजेंट बन गए हैं-मूलचंद शर्मा
दक्षिणापथ, साजा ।
राज्य सरकार के किसान विरोधी नीति व राज्य में रासायनिक खाद की काला बाजारी, अघोषित बिजली कटौती,नकली बीज की सप्लाई,गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए किसानों को बाध्य करना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा साजा में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस धरना की तैयारी के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देश पर ज़िला किसान मोर्चा के महामंत्री एवं साजा विधानसभा के प्रभारी ज़िला पंचायत सदस्य गोवेंद्र पटेल के नेतृत्व में साजा विधानसभा के सभी मंडलो से आए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया । इस अवसर पर  किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मूलचंद शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस किसान विरोधी नीति अपनाकर किसानो का शोषण कर रही है किसानो के साथ हो रहे अन्याय पर सरकार का ध्यान नहीं है खाद बीज की कालाबाज़ारी हो रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कृषिमंत्री के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार पर कई सवाल खड़े किए क्षेत्र में कई करोड़ों की लागत से बन रही नहर नाली के पहली बारिश के उखड़ जाने पर भी सवाल किया, क्षेत्र में नक़ली खाद बीज और अधिकारियों की मिली भगत से किसान भयभीत हैं, क़ानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी हैं। ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुनीता हीरालाल साहु, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना,भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष दुर्ग जय सिंह राजपूत,आर्थिक प्रकोष्ट के ज़िला संयोजक नथमल कोठरी ने भी कोंग्रेस की ऐसी भ्रष्ट और निक्कमी सरकार को जड़ से उखाड़कर फेकने का आव्हान किया। ज़िला पंचायत सदस्य गोवेंद्र पटेल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि साजा क्षेत्र में भाजपा किसानो के साथ और उसके हक़ की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ने जा रही हैं। कार्यक्रम के पश्चात कार्यपालिक दंडाधिकारी साजा चंद्रशेखर चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा। धरने मे मुख्य रूप से ज़िला पंचायत सांसद प्रतिनिधि पुष्पा साहू,ज़िला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहु,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग ईश्वर पटेल,ज़िला महामंत्री दुर्ग किसान मोर्चा दिलीप गुप्ता,श्रीमति मधु राजपूत प्रदेश कार्यालय प्रभारी,युवा मोर्चा अनुराग चौबे , ज़िलाध्यक्ष युवा मोर्चा परमेश्वर वर्मा,झुग्गी झोपड़ी ज़िला संयोजक ज्वाला सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आयुष शर्मा,देवकर नगरपंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,राजकुमार देशलहरे,नागेश चौबे,साजा मंडल अध्यक्ष बल्लु साहु,धमधा मंडल अध्यक्ष नवीन जैन,बोरी मंडल अध्यक्ष श्रवण देशमुख,खमरिया मंडल अध्यक्ष पुन्नी यादव,परपोड़ी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर,ज़िला मंत्री किसान मोर्चा चंद्रशेखर ठाकुर,खमरिया भाजपा नेता राजेंद्र ठाकुर,मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा,सतीश जैन,पार्षद राधे वर्मा,हंसा शर्मा,ज़िला मंत्री बबलू साहु,आनंद गौतम,महामंत्री बिसरू साहु,रोहित सिंह,मंडल उपाध्यक्ष नारद देवांगन , मंडल महामंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र साहु एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!