मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

by sadmin
Spread the love


रजककार बोर्ड बनाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का धोबी पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन
दक्षिणापथ,रायपुर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सूरज निर्मलकर के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा रजककार बोर्ड बनाने के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धोबी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बोर्ड के गठन की समाज द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होगी।
समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से महासमुंद जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा देवानंद निर्मलकर, पार्षद उमा चंद्रहास निर्मलकर, बेलतरा के मधु पवन निर्मलकर, हिमलेश निर्मलकर, मुंगेली जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद रजक, प्रादेशिक प्रवक्ता अमन निर्मलकर, युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी बरेठ, प्रदेश महासचिव बजरंगी छाटा, पवन निर्मलकर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

error: Content is protected !!