मुख्यमंत्री सहायता कोष में राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री वोरा ने सौंपा 11 लाख रूपए का चेक

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान अध्यक्ष श्री वोरा ने उन्हें राज्य में कोरोना संकट से निपटने में मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में भण्डार गृह निगम की ओर से 11 लाख रूपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्री वोरा को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।

Related Articles

error: Content is protected !!