महंगाई को लेकर कांग्रेस की सायकिल रैली, मोदी सरकार को जमकर कोसा कांग्रेस ने

by sadmin

मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन दूभर : अरुण वोरा
दक्षिणापथ, दुर्ग।
केंद्र की मोदी सरकार की महंगाई विरोधी नीतियों और अदूरदर्शी निर्णयों के खिलाफ प्रदर्शन करने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा प्रदेश प्रभारी चंदन यादव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं दुर्ग जिला प्रभारी गिरीश देवांगन, महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के सभापति राजेश यादव, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस भवन से साइकिल रैली का शुभारंभ किया। महंगाई के खिलाफ इस रैली को प्रारंभ करते हुए प्रभारी चंदन यादव ने मोदी सरकार को जमकर कोसा, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजी पतियों को धन बांटने का काम कर रही है और आम जनता की जेब में डाका डाल रही है। मोदी सरकार की हर नीति सिर्फ पूंजीपतियों के लिए है। प्रदेश प्रभारी गिरीश देवांगन ने कहा कि साईकिल यात्रा के माध्यम से हम सुस्त पड़ी मोदी सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कुंभकरणी नींद से जागे और जनता की सुध लें। छत्तीसगढ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि वर्तमान में 1 जनवरी से लेकर अभी तक मोदी सरकार ने लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 71 बार वृद्धि की है इसके साथ ही साथ घरेलू गैस की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि की है। घरेलू गैस में सब्सिडी लगभग खत्म कर दी गई है। दूसरी ओर दैनिक उपभोग की वस्तुओं में दिन-प्रतिदिन वृद्धि ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है। खाद्य तेल राहर दाल शक्कर और विभिन्न जरूरत की वस्तुओं का भाव आसमान छू रहा है। केंद्र की मोदी सरकार अपने किए गए वायदों को भूल चुकी है। अपने तानाशाही रवैया से नरेंद्र मोदी आमजनता पर अनावश्यक अपनी नीतियों को थोप रहे हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता व गलत आर्थिक नीतियों के कारण पूरा देश हर व्यक्ति कर्ज में डूबते जा रहा है, बेरोजगारी और बंद पड़े उद्योगों के कारण देश की माली हालत और खराब होती जा रही है। प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने कहा कि पूरे देश मे अघोषित आपातकाल है, अराजकता का माहौल है। अंधेरनगरी चौपट राजा को चरितार्थ करती मोदी सरकार को सत्ता से बेदखली जरूरी हो गया है। जनमानस को धोखा देकर, लुभावने वादे कर, सत्तासीन मोदी सरकार अब आगे कभी सत्ता में नही आ सकती, क्योंकि देश की जनता अब नरेंद्र मोदी और बीजेपी के चाल चरित्र और चेहरा को जान चुकी है। सायकिल रैली कांग्रेस भवन से प्रारंभ हो कर शनिचरी बाजार मोती कॉम्प्लेक्स, संगम् प्रेस, इंदिरा मार्केट, मान होटल, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग, पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंचकर समापन हुआ। इस दौरान कांग्रेसजन मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई विरोधी नारे की तख्ती लिए हुए चल रहे थे। कांग्रेस का झंडा लिए हुए सायकिल पर सवार कांग्रेसजनों का केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश स्पष्ट नजर आ रहा था। सायकिल रैली में विशेष रूप से जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों नासिर खोखर, हेमन्त तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप वोरा, सुमित वोरा, दीपक दुबे, आरएन वर्मा, युवा कांग्रेस के आयुष शर्मा, गौरव उमरे, एनएसयूआई प्रमुख अभिषेक बोरकर, विनीश साहू, अमोल जैन, सोनू साहू, आदित्य नारंग, संदीप श्रीवास्तव, कन्या ढीमर, बिन्दु राजपुत, भूपेंद्र वर्मा, शिवाकांत तिवारी, पाशी अली, चन्ने भाटिया, आर्यन वर्मा, परमजीत सिंह भुई, मदन जैन, कौशल किशोर सिंह, संजय कोहली, हमीद खोखर, मनीष यादव,दीपक साहू, विजयंत पटेल, मनीष बघेल, अमित देवांगन, रत्ना नामदेव, संघर्ष हिरवरकर, संजय बत्रा,काशीराम रात्रे, विष्णु निषाद हरीश साहू राजकुमार साहू, विमल यादव, आनंद ताम्रकार, प्रीतम देशमुख तिलक सिंह राजपूत, अब्दुल गनी, रउफ कुरैशी, राहुल अग्रवाल, दीपक अशोक मेहरा, फत्तेह सिंह भाटिया, प्रकाश भारद्वाज, शिवाकांत तिवारी गिरधर शर्मा अलख नवरंग, पार्शियली महीप सिंह भुवाल, दान बाई तामस्कर भगवती ठाकुर अनीस अली लेना पौल, भगवती ठाकुर काजल चौहान इंद्रपाल भाटिया विकास यादव नईम चौधरी राम रतन जलकारे, निशांत गोडबोले रंजन कुमार साहू आकाश कमलेश नागर ची सतीश पांडे, सोनल कुमार गुप्ता अभिषेक सिंह चौहान, हेमलता निषाद, सय्यद सैफ, बृजमोहन तिवारी, विकास यादव, अबरार पवांर वंदना चौहान, छाया चौधरी, आरएन सेनापति, मनदीप भाटिया, मासूब अली, अनीस खान,अमित देवांगन,आरिफ रजा, सतीश पांडेय, आबिद हुसैन, मनीष बघेल, आशीष तिवारी, कृष्णा देवांगन, आनंद कपूर, बंटी नवरंग, लक्ष्मण चंदनिया, थानेश्वर साहू, निखिल खिचरिया, विद्या यादव, एनी पीटर, रानी, राजीव गुप्ता, मीना पाल, मीना मानिकपुरी, जगमोहन ढीमर सहित सैकड़ो कांग्रेसजन भाग लिए।

Related Articles