उद्धघाटन के एक साल बाद भी नहीं शुरू हुआ ग्राम खामतराई का उप स्वास्थ्य केंद्र : घनश्याम चन्द्रकर

by sadmin
Spread the love

ग्रामीणों ने पूछा क्या फोटो खिचाने आए थे विधायक कुंवर सिह निषाद ..?

सात दिन के अंदर अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो करेंगे गुण्डरदेही विधायक निवास का घेराव : विनय गुप्ता विधानसभा आंदोलन प्राभारी गुंडरदेही

दक्षिणापथ, बालोद । आजादी के सत्तर साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज भी हमारे देश के लोग स्वास्थ्य ,पानी ,सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तड़प रहे हैं। गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम खामतराई ( विकास खण्ड डौंडीलोहारा लोहारा ) में आज से एक वर्ष पूर्व गुण्डरदेही विधायक कूंवर सिह निषाद ने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया था लेकिन उद्घाटन के बाद 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं हो पाया और उप स्वास्थ्य केंद्र के चारो तरफ पानी भरा हुआ। स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच मार्ग भी कीचड़ से खराब हो चुका है..।

ग्रामीणों ने कई बार विधायक , कलेक्टर बालोद से इस समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई लेकिन किसी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया , कुछ नहीं किया , ग्राम खामतराई के एक बुजुर्ग व्यक्ति उदय राम साहू जो खुद किडनी के मरीज है 3 दिन से भूख हड़ताल में बैठे थे आज वे रोते हुए अपने दर्द को बयान किया । घर के सामने उप स्वास्थ्य केंद्र होते हुए भी इलाज के लिए तड़प रहे है और कहा कि हमारे कांकेर लोक सभा क्षेत्र के निष्क्रिय सासंद मोहन मंडावी ,विधायक कुंवर निषाद ने कभी इस गांव की सुध नहीं ली.।

ग्राम खाम तराई के लोगो ने कहा कि आज तक कभी हमारे ग्राम में सासंद मोहन मंडावी नहीं आए सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते है और विधायक कूंवर निषाद फोटो खीचाने..।
आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर एवम मौजूद ग्रामीण खामतराई के उदय राम साहू ,चिम्मन साहू, भुनेश्वर , भागवत भूषण अन्य ग्रामीणों ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। वहीं घनश्याम चंद्राकर ने वादा भी किया अगर शिक्षा और स्वास्थ का गढ़ बनाना है छत्तीसगढ तो आम जनता को आम आदमी को चुनके आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी होगी। कांग्रेस और बीजेपी केवल अपने आप को बढ़ा साबित करने में लगे हुए है किंतु जनता की स्वास्थ की शिक्षा की और रोजी रोटी की फिक्र बिल्कुल भी नही है।

Related Articles

error: Content is protected !!