केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में आंदोलन व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

by sadmin

दक्षिणापथ, दुर्ग । पश्चीम ब्लॉक कमेटी दुर्ग द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्ग के विधायक कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल,महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, एवं पश्चीम ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ज्ञानू बागड़े , अलख नवरंग के विशेष उपस्थिति में पेट्रोल, डीजल,गैस सिलेंडर,खाद्य तेल, दाल व अन्य घरेलू सामान सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ थाली पीटो आंदोलन व हस्ताक्षर अभियान गंजपारा रिलायंस पैट्रोल पम्प में चलाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चीम ब्लाक कांग्रेस के अध्यक राजकुमार साहू , आर एन वर्मा, लक्ष्मण चंद्रकार, शहर प्रवक्ता देवेश मिश्रा ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन तिवारी, कौशल किशोर सिंह, अब्दुल गनी, हामिद खोखर,नसीर खोखर,संजय धनकर,अज़हर ज़मील,पार्षद सुश्री जमुना साहू , बृजलाल पटेल,बिजेन्द्र भारद्वज, मनदीप सिंह भाटिया,विजयन्त पटेल, शिशिरकान्त कसार,निखिल खिचरिया,एल्डरमेन अजय गुप्ता,मनीष यादव,देव सिन्हा,राहुल अग्रवाल,तिलक सिंह् राजपूत,चिराग शर्मा,भूपेन्द्र सेन,मीना पाल,सैय्यद अनिस रज़ा, ईशाक अली,दुष्यन्त देवांगन,अविनाश यादव, लक्ष्मी गंगवानी,अजय श्रीवास्तव,गोपल सिन्हा, विष्णु निषाद,हिमांशु सिन्हा,विजय साहू,विशाल महानंदा,प्रहलाद चंद्रकार,भुनेस्वरी कुलदीप,लक्की साहू,हामेश्वरि निषाद,अस्वनी निषाद,आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles